Top News

विनोद गुर्जर ने छात्राओं के लिए 65 हजार का वाटर कूलर देने की घोषणाVinod Gurjar announces donation of a ₹65,000 water cooler for female students.

 

प्रवेशोत्सव में विनोद गुर्जर का छात्राओं को बड़ा तोहफा

अनिल पेन्टर, दबंग देश 

गौतमपुरा । शासकीय बालक एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया । बालक विद्यालय में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद प्रतिनिधि मोहनदास बैरागी रहे । कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई । इस अवसर पर कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया, वहीं कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें प्रदान की गईं । संकुल प्राचार्य लोकेंद्र हजारी ने शासन की विभिन्न छात्रहितकारी योजनाओं की जानकारी दी । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रविन्द्र शर्मा ने किया तथा आभार शिक्षक मदन भाटी ने माना । इसी क्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी प्रवेशोत्सव का आयोजन पार्षद प्रतिनिधि विनोद गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में हुआ ।


 अतिथियों ने छात्राओं का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और उन्हें साइकिल व पुस्तकों का वितरण किया गया । कार्यक्रम के दौरान विनोद गुर्जर ने छात्राओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 65 हजार रुपए की लागत से वाटर फिल्टर कूलर प्रदान करने की घोषणा की । उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी वे विद्यालय को वाटर कूलर भेंट कर चुके हैं । कन्या विद्यालय में कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेश कुमार झाला ने किया तथा आभार प्राचार्य डॉ. पी.एन. देवले ने व्यक्त किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post