Top News

हनुमान जन्मोत्सव पर गंगाझीरा कपिल मठ नरसिंह मंदिर में कन्या पूजन एवं विशाल भंडारा सम्पन्On the occasion of Hanuman Jayanti, Kanya Pujan and huge feast were organised at Gangajhira Kapil Math Narsingh Temple.

 

दबंग देश आदर्श मेवाड़े

मंडलेश्वर। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गंगा झीरा स्थित कपिल मठ नरसिंह मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6 बजे से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन की शुरुआत भगवान हनुमान जी को विशेष चोला अर्पित कर विधि-विधान से पूजन के साथ की गई। इसके पश्चात हनुमान जी का आकर्षक एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया जिसके पश्चात महाआरती की गई जिससे उपस्थित भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। इसके उपरांत कन्या पूजन का आयोजन किया


 गया, जिसमें श्रद्धा भाव से कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद एवं उपहार भेंट किए गए। जनसहयोग से आयोजित विशाल भंडारा दोपहर 11 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। वही रात्री में सिया राम जय राम धुन में भक्ति रस बरसाया गया भजन मंडली द्वारा पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कपिल मठ नरसिंह मंदिर गंगाझीरा समिति ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post