Top News

धर्मनिष्ठ उदारमना समाजसेवी स्व. श्रीमती मनोरमा देवी कोठारी ने नैत्रदान किये।Devout, generous and social worker Late. Mrs. Manorama Devi Kothari donated her eyes.

 

 नाहरू मोहम्मद दबंग देशभजावरा। 

लायन्स क्लब जावरा के अध्यक्ष एमजेएफ यश जैन ने बताया कि इस वर्ष लायन्स नैत्र चिकित्सालय के माध्यम से जैन समाज ख्यातिनाम उदारमना धर्मनिष्ठ परिवार की 87 वर्षिय धर्मनिष्ठ स्व. श्रीमती मनोरमा देवी कोठारी धर्मपत्नी स्व. पारसमल ने अपनी व परिवार की सहमति से 10 वा नैत्रदान किया।


 लायन्स अध्यक्ष जैन ने बताया इस अवसर पर प्रदेश के पुर्व केबीनेट मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि मानव सेवा के क्षैत्र में लायन्स क्लब जावरा की कई सेवा योजना अनावृत जारी है उसमें सबसे महत्वपूर्ण है नैत्र ज्योति प्रदान करना जो सबसे ज्यादा परोपकारी सेवा है और आधुनिक सुविधाओं के साथ नैत्र ज्योति प्रदान करने में लायन्स नैत्र चिकित्सालय जावरा प्रदेश का सबसे अग्रणी नैत्र चिकित्सालय है। आपने इस सेवा के लिए सभी को साधुवाद दिया। 

उक्त जानकारी देते हुए लायन्स नैत्र चिकित्सालय के पुर्व चेयरमेन लायन सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि नैत्र रोग विशेषज्ञ डॉ यश हाड़ा व उनकी टीम नैत्रदानी स्व. मनोरमा देवी कोठारी की सर्जरी की। वही लायन्स नैत्र चिकित्सालय की और परिवार के वरिष्ठ हिम्मत कोठारी, अमृत पगारिया, मन्नुदेव कोठारी को नैत्रदान का प्रमाण पत्र भेंट किया। कोठारी परिवार का आभार नेत्रदान समिति चेयरमैन मनीष कोचर ने माना।

नेत्रदान में पूर्वाध्यक्ष लायन प्रदीप शर्मा भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post