Top News

सांदीपनि विद्यालय जावरा में प्रवेश उत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गयाThe Admission Festival was celebrated with joy and enthusiasm at Sandipani School, Jaora

 

नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा। मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस 1 अप्रैल को सांदीपनि विद्यालय जावरा में प्रवेश उत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय रहे, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में पार्षद नरगिस मंसूरी एवं भाजपा जिला महामंत्री महेश सोनी उपस्थित रहे। 


   मुख्य अतिथि डॉ. पाण्डेय सहित सभी अतिथियों ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का कंकू तिलक लगाकर एवं पुष्पमालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया। नए सत्र से सांदीपनि विद्यालय में संविलियन किए गए सभी विद्यालयों के प्रधान अध्यापक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत अपार सिंह गंभीर, राजेश भावसार, राकेश डारिया, मुकेश गेहलोत, हर्षा नामदेव, कैलाश चंद्र कपासिया, चांद मोहम्मद खान, रीना धाकड़, नीता बैरागी, आमीन मंसूरी, ज्योति जोशी, कीर्ति आचार्य, सुनील सोनी, कामिनी खान, विजय प्रजापत, गिरीश मुले, पवन अटोलिया, शेख मोहम्मद आदि द्वारा किया गया। 

विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र बोस ने गत सत्र में विद्यालय द्वारा अर्जित उपलब्धियों की जानकारी देते हुए आगामी सत्र के लिए कार्य योजना एवं निर्धारित लक्ष्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को दिखाया गया, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह का माहौल बना रहा।कार्यक्रम का संचालन विभा जैन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post