Top News

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति व सेवा का अद्भुत संगम, 10000 से अधिक लोगों ने ग्रहण की प्रसादीA Magnificent Confluence of Devotion and Service on the Occasion of Shri Hanuman Janmotsav; Over 10,000 People Received *Prasad*.

 

जयेश पटेल दबंग देश 

खेतिया

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। श्रीरोकडिया हनुमानजी भक्त मण्डल द्वारा कृषि उपज मंडी परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।


आज सुबह से ही शहर के अत्यधिक प्राचीन श्रीहनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा वहीं रोकडिया बाबा जी मंदिर पर लोगों की भीड़ लग गई। 

श्री रोकडिया हनुमानजी को विधि-विधान से भोग अर्पित कर कन्याओं का पूजन व भोजन कराकर भंडारे का शुभारंभ सुबह करीब 10 बजे किया गया, जो देर शाम तक निरंतर चलता रहा।

भंडारे के लिए विशेष रूप से 26,क्विंटल से अधिक की प्रसादी निर्मित की गई जिसमें बूंदी, बाटी,दाल और चने सब्जी तैयार की गई थी।भोजन प्रसादी परम्परगत ईटमिट्टी की बनी भट्टी पर तैयार कर ट्रॉली में लायी गयी

 श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।पुलिस प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था की गई, आयोजकों ने सभी सहयोगियों, दानदाताओं और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post