Top News

नगर परिषद बड़ावदा में बने चार एल्डरमैनFour Aldermen Appointed to Badawada Municipal Council

 

प्रेस क्लब द्वारा किया गया स्वागत*सवा साल के लिए बने चार एल्डरमैन

बड़ावदा दबंग देश

(डॉ प्रदीप बाफना)

नगर परिषद बड़ावदा में चार एल्डरमैन की नव नियुक्तियां की गई जिनका प्रेस क्लब बड़ावदा साथियों ने जोरदार स्वागत किया| इस अवसर पर


विधायक डॉक्टर चिंतामणि मालवीय ने कहा कि सभी नियुक्तियां पूरी पारदर्शिता और योग्यतानुसार की गई हैं। 

एल्डरमैन नियुक्ति पर हर वर्ग खुश है कहीं-कहीं दावेदार व्यक्ति के नाम न होने से व्यक्ति विशेष को थोड़ा झटका भी महसूस हुआ है ।

संगठन एवं विधायक की पहल से हर वर्ग खुश नजर आ रहा है 

नगर परिषद में एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर क्षेत्र की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है हर कोई इन नियुक्तियों से खुश है कहीं ना कहीं ये नवनियुक्त एल्डर मेन अपने कार्य शैली से नगर में विकास कार्यों में सहभागिता देंगे साथ ही जिम्मेदारों द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वाह कर्तव्य निष्ठा से करेंगे।

 इन लोगों की

 नियुक्तियों में किसी प्रकार पक्षपात नहीं है सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा।

 आम जनता की नजर अब इस बात पर टिकी है कि नई नियुक्तियों के बाद नगर के विकास कार्यों में तेजी आती है या धीमापन रहता है क्योंकि पद तो योग्य व्यक्तियों को ही दिया गया है किन्तु वे अपनी योग्यता साबित कर सकते है या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा |  

क्योंकि पुरे नगर मे से चार लोगो को चुना गया है उनके सहयोगी खुश है तो जिन बाकी के लोगो के नाम नहीं आये वे और उनके सहयोगियों का नाराज होना स्वाभाविक ही है | 

जिन चार लोगो को पद दिया गया है वे है *अशोक हिंगड़,मांगीलाल अजमेरा, मनोज जोशी,सोहन लाल सेन*

Post a Comment

Previous Post Next Post