इंदौर/ जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप इंदौर नोबल ने विकास अमिता जी कोठारी की अध्यक्षता में सत्र 2026 की पहली मीटिंग मौसम के मिजाज को देखते हुए पूल पार्टी के रूप में संयोजित की ।
मीटिंग की शुरुआत में सभी सदस्यों को आते है एक स्वागत गेम खिलाया गया जिसमें सभी ने बहुत एन्जॉय किया , स्वागत के बाद सभी सदस्यो ने पूल पार्टी को म्यूजिक के साथ मस्ती धमाल मनोरंजन के साथ गर्मी में ठंडक के रूप में खूब एन्जॉय किया , सभी दम्पति सदस्य मीटिंग में बीच कपल मैचिंग ड्रेस में आये , जिससे पूल पार्टी में गोआ बीच की तरह माहौल बन गया , सभी संयोजक नितेश प्रिया दलाल , अभय रीना चोपड़ा, सुरेंद्र पूजा जैन ने मीटिंग को बहुत है सुनियोजित रूप में संजोया , अंत मे सभी नव दम्पति सदस्य और गेम्स में विजेता रहे सदस्यों को वर्तमान अध्यक्ष , संयोजकों एवं निवर्तमान अध्यक्ष राकेश सपना बांठिया , पूर्व अध्यक्ष राजकुमार रितु डाकोलिया , कार्यध्यक्ष राकेश संगीता भंडारी उपाध्यक्ष राकेश रेखा भंडारी संजीव शशि बरडिया , विशाल रश्मि संघवी कोषाध्यक्ष अजय मोनिका बम और पूरी बोर्ड टीम द्वारा गिफ्ट वितरित किये गए , स्वादिष्ट भोजन का सभी इंदोरियो ने बहुत लुप्त उठाया , अंत मे आभार सचिव किरीट प्रीति शाह , नितेश प्रिया दलाल ने माना ।

Post a Comment