उज्जैन निवासी उपजेल शुजालपुर में पदस्थ मुख्य प्रहरी ने खाया जहरीला पदार्थ
उज्जैन/ उज्जैन निवासी मनोहर लाल परमार उपजेल शुजालपुर में पदस्थ मुख्य प्रहरी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।एक साल पहले ही शुजालपुर पदस्थ हुए थे। शुजालपुर में उप जेल के पास वह सरकारी क्वार्टर में पत्नी के साथ रहते है। उनके बच्चे इंदौर में रहते है और उनका स्थायी घर भी इंदौर में है। सुबह मुख्य प्रहरी ने खुद फोन कर जेलर को बताया कि मैंने जहरीला पदार्थ खा लिया है।सूचना पर तत्काल उन्हें जेल की आपातकालीन वाहन से शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने सुबह 9.20 बजे मोबाइल पर अंतिम विदाई का स्टेटस भी लगाया था। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना से कुछ समय पहले ही उनकी पत्नी शुजालपुर स्थित निवास से बाहर के लिए रवाना हुई थी। उनका मोबाइल भी घर पर होने से अभी उनको घटना की सूचना नहीं दी जा सकी है।परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी गई है, लेकिन वे अभी अस्पताल नहीं पहुंचे है। मुख्य प्रहरी को सुबह 10.20 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहकर्मी जेल आरक्षक सूरज उपाध्याय उनके साथ निजी अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी वरिष्ठ अधिकारी देंगे। उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि जहर खाने की सूचना पर मुख्य प्रहरी को अस्पताल लाए है। अस्पताल से शुजालपुर मंडी पुलिस थाना को मेडिको-लीगल केस की सूचना (एमएलसी) भेजी गई है। मंडी थाना पुलिस को मामले की अभी जानकारी नहीं है।
0 Comments