7 मोटरें बरामद, उपयोग किया ऑटो भी किया जब्त।
नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा।
खेत-कुओं से सिंचाई की बिजली मोटरें चोरी करने वाले एक गिरोह के 4 आरोपियों को आईए थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
सीएसपी युवराज सिंह चौहान ने बताया कि एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एएसपी विवेक कुमार लाल ने आईए थाने की टीम गठित की। इसमें आरोपी सोहेल पिता सईद हुसैन निवासी लक्ष्मीबाई रोड, शेर अली पिता इकबाल हुसैन निवासी आखरीपुरा, उदिया पिता भगवान निवासी हुसैन टेकरी और फरियाद पिता कल्ले बाबू (नवासा) निवासी आखिरीपुरा ताल नाका जावरा को गिरफ्तार किया।
इनसे चोरी गई 7 मोटरें बरामद की। इनकी कीमत करीब एक लाख 40 हजार रुपए के आसपास है। वहीं वारदात में उपयोग किया ऑटो भी जब्त किया। आईए थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि
गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। अभी 3 आरोपी मोनू, बाबू निवासी जावय एवं दिलावर खान निवासी ताल फरार है। उनकी तलाश में पुलिस टीम भेजी है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम में शामिल टीआई चौहान के साथ ही एसआई प्रतापसिंह भदौरिया, हर्षेद्र बहादुर दीक्षित, एएसआई नरेश पांडेय, रावजी डामोर, प्रधान आरक्षक हिमांशु, मार्कंडेय मिश्रा, संजय आंजना, आरक्षक अभिजीत सिंह, कमलेश डांगी, पवन शर्मा, हीरालाल डांगी, अर्जुन चंदेल, कौशल्या धनगर, शिवराज सिंह की भूमिका रही।
Post a Comment