Top News

एस डी एम को आवेदन दे चुनाव करने की मांग कीApplication was given to SDM demanding election

 

नाहरू मोहम्मद दबंग देश 

जावरा। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जावरा के चुनाव लंबे समय से नहीं होने का मामला अब सार्वजनिक रूप से उठाया गया है। समाजसेवी चन्द्रशेखर शर्मा (रोजाना), नितेश सुराणा तथा अकबर मिर्जा ने एसडीएम एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जावरा सुनिल जायसवाल के नाम एक को लिखित आवेदन देकर सोसायटी के चुनाव कराए जाने की मांग की है। 


  आवेदन में बताया गया कि जावरा स्थित रेडक्रॉस्सोसायटी के चुनाव लगभग पिछले 10 वर्षों से आयोजित नहीं किए गए हैं। पूर्व में इस संबंध में मौखिक रूप से भी अवगत कराया गया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे संस्था की गतिविधियां सीमित होकर रह गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि नई समिति का गठन कर सदस्यों को जोड़ा जाता है तो रेडक्रॉस के माध्यम से शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सामाजिक और जनसेवा कार्यों को गति मिल सकेगी। स्वास्थ्य सहायता आपदा राहत, रक्तदान शिविर और जरूरतमंदों की मदद जैसे कार्य प्रभावी रूप से संचालित हो पाएंग।आवेदन में प्रशासन से मांग की गई है कि एक सप्ताह के भीतर चुनाव प्रक्रिया एवं नीति की जानकारी दी जाए तथा शीघ्र चुनाव कराए जाएं। आवेदन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर रतलाम को भी प्रेषित की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेडक्रॉस जैसी महत्वपूर्ण संस्था का निष्क्रिय रहना क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है। यदि समय रहते चुनाव नहीं कराए गए तो यह मामला जनआंदोलन का रूप भी ले सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post