कन्हैया राय दबंग देश
आलीराजपुर: 27 फरवरी 2026 को अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित 'आजाद मेला' (थाना चन्द्रशेखर आजाद नगर) एवं 'भगौरिया पर्व' (उदयगढ) में मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन, डॉ. मोहन यादव का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
माननीय मुख्यमंत्री महोदय की 'Z+' श्रेणी की सुरक्षा एवं वी.वी.आई.पी. प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए, पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री रघुवंश सिंह द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से कड़े कदम उठाए गए हैं।
प्रमुख निर्देश एवं प्रतिबंध:
• नो फ्लाई जोन (No Fly Zone): चन्द्रशेखर आजाद नगर एवं उदयगढ थाना क्षेत्र की संपूर्ण परिधि को अस्थाई रूप से 'नो फ्लाई जोन / रेड जोन' घोषित किया गया है।
• प्रतिबंधित वस्तुएं: इस दौरान ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून या अन्य किसी भी प्रकार की उड़ने वाली वस्तुओं का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
• प्रभावी समय: यह आदेश दिनांक 26.02.2026 की शाम 18:00 बजे से दिनांक 27.02.2026 की शाम 18:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
वैधानिक कार्यवाही: यह आदेश नागरिक विमानन मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा जारी 'ड्रोन नियम 2021' के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया है। यदि कोई भी व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध वायुयान अधिनियम 1934 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।पुलिस प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Post a Comment