दबंग देश आदर्श मेवाड़े
बुधवार को बबलाई में आयोजित पारंपरिक भगोरिया (भोंगरिया) हाट में ग्राम सहित आसपास के करीब 20 आदिवासी वनांचल ग्रामों से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। सुबह से ही समाजजनों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
भगोरिया हाट की शुरुआत पंचायत भवन के समीप स्थित भगवान टंट्या मामा मंदिर में पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुई। समाज के वरिष्ठजनों और जनप्रतिनिधियों ने भगवान टंट्या मामा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

Post a Comment