इंदौर/ देपालपुर:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अत्री देवी सुदामा नगर की सहायक शिक्षिका श्रीमती पुष्पा सिंह की सेवानिवृत्ति पर परिवार द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि पूर्व संभाग आयुक्त सुरेश बहादुर सिंह, समाजसेवी मानसिंह जी तोमर, डॉ. संजय सिंह, डॉ. अनुपमा सिंह, अधिवक्ता मनोज शर्मा, प्राचार्य श्रीमती कुसुम सैनी, मायासिंह चौहान आदि थे। सोहनलाल परमार संचालक शिक्षा विभाग पेड़ी इंदौर ने श्रीमती पुष्पा सिंह का शाल, श्रीफल, केसरिया दुपट्टा एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। श्रीमती पुष्पा सिंह ने सेवा भारती को 2100 रुपए की राशि प्रदान की। अतिथियों का स्वागत प्रबलसिंह, प्रत्यूष सिंह, श्रीमती तन्वी सिंह, श्रीमती अंजली सिंह द्वारा किया गया।
अतिथियों द्वारा श्रीमती सिंह द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख कर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अशोक कुमार भागवत,प्रशांत महंत,सूरज सिंह बोडाना,जीवनलाल पटेल,राजकुमार पटेल, श्रीमती मंजूषा पंड्या, श्रीमती रीना पाठक, श्रीमती अनीता पांडे सहित संकुल के अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं, समस्त स्टाफ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, कार्यक्रम का सफल संचालन लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मेंद्र सिंह चंदेल एवं श्रीमती निरुपमा सिंह ने किया एवं आभार प्रबल सिंह ने माना।
Post a Comment