Top News

आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की हुई बैठक Peace committee meeting held regarding upcoming festivals

 प्रशासन ने शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की

जितेंद्र सिंह सोलंकी दबंग देश 

कसरावद। गुरुवार शाम थाना परिसर में आगामी त्यौहार होली, धुलेंडी, रंगपंचमी एवं रमज़ान को ध्यान में रखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना रहा। और साथ ही बैठक में यह बताया गया कि होली के दूसरे दिन धुलेंडी को नगर मे गाढ़ा खिचाई की परंपरा निभाई जाती है। जो इस वर्ष चंद्र ग्रहण के कारण 4 मार्च को पंरपरा का निर्वहन किया जाएगा। 


बैठक में तहसीलदार कैलाश डामोर, नायब तहसीलदार मुकेश मचार, थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन तथा कनिष्ठ अभियंता डी एस खांडेकर सहित नगर के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहारों को हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की ।

Post a Comment

Previous Post Next Post