Top News

सिरोंज क्षेत्र में छापेमारी, 55 हजार रुपये की अवैध शराब जब्त Raids in Sironj area, illegal liquor worth Rs 55,000 seized

दबंग देश अनिल शर्मा सिरोंज 

सिरोंज -- जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने सिरोंज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 55,000 रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की है।

कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी शरद पाठक के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी साधना पटेल के नेतृत्व में आज 23 फरवरी को कई स्थानों पर दबिश, भारी मात्रा में सामग्री बरामद प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरोंज क्षेत्र में अवैध मदिरा के संबंध में प्राप्त शिकायतों के आधार पर आबकारी टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 20 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा 15 पाव अवैध मदिरा प्लेन 500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। जब्त की गई मदिरा एवं सामग्री का कुल बाजार मूल्य लगभग 55,000 रुपये आंका गया है। जिला आबकारी अधिकारी श्री पाठक ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post