टूटी पड़ी सड़क, धूल-कीचड़ में जीने को मजबूर लोग, जिम्मेदार कौन?
नाहरू मोहम्मद दबंग देश
जावरा ।इंदिरा कॉलोनी जावरा में अमृत 2 योजना के अंतर्गत डाली गई पाइप लाइन बनी परेशानी का कारण। योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए कॉलोनी में सड़क पूरी तरह खोद दी गई। जहां आए दिन दो पहिए चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं वहीं भारी वाहन सड़क धंसने से गड्ढों में फंस रहे हैं। पिछले दिनों हुई वर्षा के चलते कीचड़ होने से पैदल चलना भी दूभर हो रहा है।बार बार हो रही वर्षा के कारण सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाता है, जबकि गर्मियों में धूल का गुबार उठता है. रोजाना इसी रास्ते से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
इस आशय की शिकायत कालोनी रहवासियों ने नगर पालिका को कर निराकरण करने की मांग की।
रहवासियों ने बताया कि अमृत योजना से सड़क इन दिनों अपनी बदहाल स्थिति के कारण आमजन के लिए परेशानी का बड़ा कारण बन गई है. लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. धूल-मिट्टी का गुबार आसपास के घरों और दुकानों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई. खराब सड़क के कारण आए दिन वाहन फिसलने और दुर्घटनाएं होने की घटनाएं भी सामने आ रही है. क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क का पुनर्निर्माण कर आमजन को राहत दिलाई जाए।
उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में दिलीप कुमार पोरवाल ने दी।

Post a Comment