Top News

बस संचालकों ने 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी Bus operators have threatened to go on an indefinite strike from March 2


नाहरू मोहम्मद दबंग देश

 जावरा। मध्य प्रदेश में स्टेज कैरिज बसों के संचालन की नई नीति के विरोध में बस मालिकों ने 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। आज मंगलवार दोपहर रतलाम जिला बस संचालक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर राधा महंत को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। 

  बस संचालकों ने शासन की इस नई नीति को दमनकारी बताते हुए स्पष्ट किया है कि अगर इसे नहीं बदला गया, तो 2 मार्च से प्रदेशभर में बसें पूरी तरह से बंद कर दी जाएंगी। फिलहाल, बस मालिकों ने अपनी मांगों को लेकर शासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुबेंद्रसिंह गुर्जर ने बताया कि 22 फरवरी को प्रदेश के सागर में सभी बस मालिकों और संस्थाओं के प्रमुख पदाधिकारियों की एक अहम बैठक रखी गई थी। इसी बैठक में विचार-विमर्श के बाद नई नीति के खिलाफ हड़ताल पर जाने का यह बड़ा निर्णय लिया गया है। रतलाम सहित पूरे प्रदेश के बस संचालक इस नीति से नाराज हैं।

 जिलाध्यक्ष सुबेंद्रसिंह गुर्जर ने बताया कि, "स्टेज कैरिज बसों के संचालन के लिए लाई जा रही नई दमनकारी नीति के कारण प्रदेश के समस्त बस मालिक आहत हैं। अगर हमारी मांगों को नहीं माना गया तो सभी बस व्यवसायी 2 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे।"

Post a Comment

Previous Post Next Post