Top News

केंद्रीय महिला बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के प्रयास लाए रंग... The efforts of Union Minister of State for Women and Child Development Savitri Thakur bore fruit...

आईटीआई में बनेगा नया भवन और बालक बालिकाओ के लिए नया छात्रावास...

  सोभाग प्रजापति दबंग देश

धामनोद/-प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा उद्योगो में कुशल कारीगरो की कमी को दूर करने के लिए " स्किल इंडिया.. मेक इन इंडिया " विजन के तहत और केंद्रीय महिला बाल विकास राज्य मंत्री धार महू सांसद सावित्री ठाकुर के प्रायस से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) में नवीन तकनीकी प्रशिक्षण के लिये करोड़ो रु मूल्य की लागत से नए भवन और बालक बालिकाओं के लिए छात्रावास की स्वीकृति मिल गई। असल में केंद्रीय राज्य मंत्री और धार महू सांसद सावित्री ठाकुर 13 अक्टूबर 2025 को आईटीआई धामनोद में आई थी। इस दौरान उन्हें वर्ष 1963 से निर्मित इस आईटीआई भवन के जर्ज़र स्थिति और ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के लिये यहां छात्रावास नहीं होने की जानकारी दी गई। 

उन्होंने देखा भी और जिसके बाद केंद्रीय मंत्री स्किल डेवलोपमेन्ट भारत सरकार के जयंती चौधरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आईटीआई धामनोद के फोटो भेजकर वस्तु स्थति के अवगत कराया गया साथ ही पत्राचार के माध्यम से भी बालिका छात्रावास एवं नवीन भवन की मांग की गई l केंद्रीय राज्य मंत्री ठाकुर के अथक प्रयास से मात्र तीन माह में धामनोद के लिए नवीन 120 सीटर बालक एवं 60 सीटर बालिका छात्रावास और 10 ट्रेडस के नवीन भवन के लिये लगभग 32 करोड़ स्वीकृत करवाये गये। सावित्री ठाकुर का महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओ को तकनीकी कौशल शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, बनाने के लिये यह सौगात मिल का पत्थर साबित होगा।आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त युवक युवतियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगे।

ये है अभी स्थिति --- आईटीआई के प्रभारी प्राचार्य दिनेश सिंह ठाकुर ने बताया कि इस भवन का 15 अगस्त 1963 को निर्माण शुरू और स्थापना 

और 5 वर्ष मंडी में चला। जिसके बाद 5 जनवरी 68 को यहां शुरू हुआ। वर्तमान में 9 ट्रेड चल रहे है। और अब नया भवन बनने के बाद 10 ट्रेड चलेंगे। बालिकाओं के एक अन्य अलग से कोर्स शुरू होगा। छात्रावास भी अभी बालकों के लिए 104 बेड का है जो काफी जर्जर हो गया है अब 120 बेड का बालकों के और 60 बेड का बालिकाओं के लिए नया छात्रावास बनेगा। स्टाफ के लिए भी 12 क्वार्टर बनेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post