गली-मोहल्लों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, महिलाओं व व्यापारियों ने भी दी भावभीनी श्रद्धांजलि
दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा का घर-घर श्रद्धांजलि अभियान
गली-मोहल्लों से लेकर दुकानों तक गूंजा श्रद्धा का स्वर, कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण
महिलाओं व व्यापारियों ने भी दी श्रद्धांजलि, पूरे नगर में याद किए गए दीनदयाल जी के आदर्श
दबंग देश अनिल कुशवाह गौतमपुरा
गौतमपुरा । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने घर-घर, दुकान-दुकान पहुंचकर पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । नगर के विभिन्न गली-मोहल्लों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और आवासीय क्षेत्रों में उनके चित्र स्थापित कर माल्यार्पण किया गया । कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के “एकात्म मानववाद” के विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया ।
कार्यक्रम में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही । अनेक स्थानों पर मातृशक्ति ने अपने घरों के बाहर पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । व्यापारियों ने भी अपनी दुकानों पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रसेवा के योगदान को याद किया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का प्रतीक था । उनका विचार दर्शन आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है ।
पूरे नगर में उपाध्याय की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि के आयोजन हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गगन बाहेती, नगर भाजपा अध्यक्ष प्रमोद सक्सेना पार्षद प्रतिनिधि अभय अब्बू भाटी पवन चौधरी, सुनील जोशी ,हेमंत ठाकुर, नवनीत भावसार, मांगीलाल मारू, रिंकू मेहता ,भूपेश मेवाड़ा, गोकुल मेवाड़ा, मंगेश माली, गोलू दरबार अभिषेक जैन, अभिजीत शर्मा ,शिवम ठाकुर विपिन राठी आदि पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग एवं महिलाएं उपस्थित रहीं । कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के उनके संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया ।


Post a Comment