Top News

बोर्ड की परीक्षाएं हुई प्रारंभ Board exams have started

 बोर्ड की परीक्षाएं हुई प्रारंभ 

जयेश पटेल दबंग देश 

 खेतिया/बड़वानी जिले में आज से बोर्ड परीक्षाओं का शंखनाद हो गया है। खेतिया और राखी बुजुर्ग में 12वीं कक्षा के पहले पेपर के साथ छात्र परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। प्रशासन ने नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।



 जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार जिले में कुल 57 केंद्र बनाए गए हैं, जहां रेंडमाइजेशन के जरिए केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। खेतिया ब्लॉक के राखी बुजुर्ग केंद्र पर 117 दर्ज विद्यार्थियों में से 115 उपस्थित रहे वहीं खेतिया में 119 में से 117 बच्चों ने पहला परचा हल किया। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात है और उड़नदस्ते लगातार निगरानी कर रहे हैं। छात्रों को सुबह 8:30 बजे तक ही प्रवेश दिया गया, ताकि अनुशासन बना रहे।

कलेक्टर प्रतिनिधियों की मौजूदगी में शुचिता के साथ परीक्षा आयोजित की जा रही है। स्कूलों में उत्साह और सुरक्षा का माहौल देखा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post