Top News

सेंट जॉन हायर सेकेंडरी स्कूल, चापड़ा में दीक्षांत समारोह ‘ग्लिटर’ का भव्य आयोजन St. John Higher Secondary School, Chapra organised a grand convocation ceremony 'Glitter'.

दबंग देश

सेंट जॉन हायर सेकेंडरी स्कूल, चापड़ा में दिनांक 08 फरवरी 2026 को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह ‘ग्लिटर’ का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह का आयोजन विद्यालय प्रबंधन एवं कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।



कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की गरिमामयी एवं आकर्षक एंट्री के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भावनात्मक एवं उल्लासपूर्ण बन गया। इसके पश्चात विद्यालय के डायरेक्टर रेवरेंड फादर सोनी एंटनी, प्राचार्या सिस्टर अर्पिता तथा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

समारोह के दौरान कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। साथ ही विद्यार्थियों ने छात्र जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायक नाटक (स्किट) प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

इसके पश्चात कक्षा 12वीं के सभी विद्यार्थियों ने मंच पर रैंप वॉक कर अपने आत्मविश्वास, एकजुटता एवं अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कक्षा 12वीं के सभी विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक क्षण उस समय आया जब विद्यालय के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के सम्मान में एक सामूहिक गीत (ग्रुप सॉन्ग) प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण भावविभोर हो गया। इसके पश्चात कक्षा 12वीं के कक्षा अध्यापक श्री विजेंद्र बैरागी एवं श्रीमती अलका अग्निहोत्री ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम का संचालन दिव्यांश तंवर एवं अंसाली पटेल द्वारा प्रभावशाली एवं सराहनीय ढंग से किया गया। पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में कक्षा 11वीं के कक्षा अध्यापक श्री विनोद पाटीदार एवं श्री हितेश गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

विद्यालय के डायरेक्टर फादर सोनी एंटनी ने इस सफल आयोजन हेतु सहयोगी कक्षा 11 के विद्यार्थियों ओर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया l 

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सहभोज में भाग लिया और स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post