दबंग देश अनिल शर्मा गंजबासौदा
गंजबासौदा। स्थानीय मिल रोड स्थित सद्गुरु विजन सेंटर पर स्व. श्री नारायण सदाशिव पिंगले सेवा संस्थान के सहयोग से प्रति मंगलवार को नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वर्गीय श्रीनारायण राव पिंगले एवम स्वर्गीय नितिन पौराणिक मोनू की पुण्य स्मृति में सेवा दिवस क़े रूप में मनाया गया इस अवसर पर डॉक्टर राजकरण वर्मा ने मरीजों को नेत्र की सुरक्षा क़े बारे में जानकारी दी शिविर में डॉ. राजकरण वर्मा ने 129 से अधिक मरीजों की नेत्र जांच की और नेत्र रोगों से बचाव के उपाय बताए।
23 से अधिक मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। शिविर में जिनको भी मोतियाबिंद की शिकायत मिली उनको भी ऑपरेशन क़े लिए आनंदपुर भेजा गया कैंप प्रभारी वर्मा के निर्देशन में काउंसलिंग टीम के द्वारा 35 चश्मों का वितरण किया। शिविर में डॉ. राजकरण वर्मा,जगदीश अग्रवाल रामकुमार शर्मा सुरेंद्र भारद्वाज हेमंत भंडारी सेवादार साहूजी पत्रकार समाज सेवी संजीव शर्मा और रामकुमार शर्मा सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि नेत्र रोगियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।कार्यक्रम में और सरदार सिंह सिसोदिया ने सहयोग दिया। अंत में सुनील बाबू पिंगले ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में भी निःशुल्क नेत्र शिविर लगाए जाएंगे।

Post a Comment