Top News

मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में मजा हड़कंप...Magistrate checking creates panic among drivers...

70 वाहन चालकों पर 1.10 लाख का जुर्माना..

25 वाहन पुलिस ने किए जप्त...

दबंग देश अनिल शर्मा गंजबासौदा

गंजबासौदा के पुराने न्यायालय के सामने स्टेशन रोड पर मजिस्ट्रेट वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया! जहां पर यातायात पुलिस के सहयोग से वाहनों के दस्तावेज चेक किए गए। वाहन चेकिंग अभियान में ऐसे कई वाहन मिले जिनकी वाहनों पर ना ही नंबर प्लेट थी और ना ही उनके पास पर्याप्त दस्तावेज थे।ऐसे वाहनों को यातायात पुलिस द्वारा जप्त किया गया और न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने के बाद या उचित जुर्माना भरने के बाद ही छोड़ जाएगा। कई नाबालिक वाहन चालकों को मजिस्ट्रेट द्वारा समझाया भी गया। वाहन चेकिंग के दौरान कई ट्रैक्टर ट्रालियों एवं अन्य चार पहिया वाहनों को भी दस्तावेज चेक करने के लिए रोका गया। यह मजिस्ट्रेट चेकिंग उच्च न्यायालय के निर्देश पर की जा रही है।

न्यायाधीशों की मौजूदगी में हुई इस कार्यवाही में 70 दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों पर चालान काटे गए जिसमें 1.10 लख रुपए का जुर्माना वसूला गया 

जांच के दौरान 25 वाहनों को रेस्ट हाउस परिसर में खड़ा कराया गया चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस रजिस्ट्रेशन अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे गए जिनमें कागजात पूरे मिले उन्हें जाने दिया गया जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मौके पर कार्रवाई की गई..

Post a Comment

Previous Post Next Post