Top News

जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार को मिला नागरिकों का उत्साहपूर्ण समर्थन Organic and Natural Haat Bazaar receives enthusiastic support from citizens

राधेश्याम देवड़ा दबंग देश

 शाजापुर/ शासन द्वारा वर्ष 2026 को "किसान कल्याण वर्ष" के रूप में मनाएं जाने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा पुरानी नगर पालिका परिषद शाजापुर के सामने आयोजित जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन को आम नागरिकों का अत्यंत सकारात्मक एवं उत्साहजनक सहयोग प्राप्त हुआ।

    उपसंचालक कृषि श्री आरएल जामरे ने बताया कि इस बाजार में स्थानीय किसानों द्वारा जैविक/प्राकृतिक रूप से उत्पादित सब्जियाँ, फल, अनाज, दालें, मसाले तथा अन्य कृषि उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध कराए गए। आम नागरिकों ने रसायन मुक्त एवं स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई तथा बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए उपस्थिति दर्ज की गई।

    आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद लेकर आए किसानों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ। किसानों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से उन्हें उचित मूल्य प्राप्त होता है तथा जैविक/प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलता है। जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार ने नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा सुरक्षित खाद्य पदार्थों के उपयोग के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने इस सफल आयोजन के लिए आम नागरिकों एवं किसानों का आभार व्यक्त किया गया एवं भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post