जयेश पटेल दबंग देश
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु दिए गए दिशा-निर्देश
आगामी त्योहार भगोरिया, होली, रंगपंचमी, मेलादा एवं रमजान को दृष्टिगत रखते हुए जिला कलेक्टर श्रीमती जयतिसिह, प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी धीरज बब्बर एवं एसडीओपी राजपुर आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में शांति समिति की बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए।
उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कनेश द्वारा थाना परिसर में नायब तहसीलदार सुश्री प्रज्ञा पाटीदार की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले भगोरिया, होलिका दहन, मेलादा, रंगपंचमी एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान
यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखना एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करना।
अफवाहों से दूर रहकर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देना।सम्बन्धी निर्देश दिए गए
बैठक में नायबतहसीलदार सुश्री प्रज्ञा पाटीदार , नप से अशोक शिंदे एमपीईबी किराड़े के अधिकारी-कर्मचारीगण, शांति समिति के सदस्य एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे त्योहारों को आपसी सद्भाव एवं कानून-व्यवस्था का पालन करते हुए मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।

Post a Comment