जयेश पटेल दबंग देश
खेतिया:- 9 अप्रैल ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ के पावन अवसर पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्री संघ, खेतिया के तत्वाधान में जैन स्थानक भवन में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 8:01 बजे से 9:36 बजे तक किया गया, जिसमें संघ के सभी सदस्यों की प्रेरणादायी उपस्थिति रही।
इस पवित्र आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप कर विश्व में शांति, अहिंसा, सद्भावना एवं सकारात्मकता का संदेश प्रसारित करना रहा। विश्व के 108 से अधिक देशों में एक साथ नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप कर वैश्विक स्तर पर शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया गया।
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्री संघ, खेतिया के सभी सदस्यों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
महिला मंडल, युवक-युवती मंडल तथा वरिष्ठ श्रावक-श्राविकाओं सहित सभी ने अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया।
पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं भक्ति का दिव्य संचार अनुभव किया गया।
वर्तमान समय में विश्व के विभिन्न भागों में व्याप्त युद्ध एवं तनावपूर्ण परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए, यह आयोजन मानवता को शांति, सह-अस्तित्व, करुणा और भाईचारे का सशक्त संदेश देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज को एकता के सूत्र में बाँधते हुए सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरित करते हैं।
स्थानकवासी संघ के अध्यक्ष संतोषजी सुराणा, साधुमार्गी संघ अध्यक्ष भोमराजजी चोपड़ा समरथ संघ अध्यक्ष हीरालालजी संचेती तेरापंथ संघ के हेमराजजी आदी ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया संघ के वरिष्ठ मोहनलालजी एवं प्रकाशचंदजी ने अंत में मंगलिक श्रवण करवाई संचालन मनोजकुमार जैन ने किया

Post a Comment