Top News

खेतिया में दिव्यांगजनों का प्रदर्शन: मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, पेंशन बढ़ाने की मांगProtest by Persons with Disabilities in Khetia: Memorandum Submitted to Chief Minister, Demanding Pension Hike

 

जयेश पटेल दबंग देश 

खेतिया।

 बढ़ती महंगाई और आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर के दिव्यांगजनों ने गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अतिरिक्त तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार सुश्री प्रज्ञा पाटीदार को सौंपा 


दिव्यांगजनों ने बताया कि वर्तमान में उन्हें मात्र 600 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिल रही है, जो आज के समय में बेहद अपर्याप्त है,इतनी कम राशि में जीवन-यापन करना लगभग असंभव हो गया है।

ज्ञापन में दिव्यांगजनों ने

 वर्तमान 600 रुपये मासिक पेंशन को बढ़ाकर कम से कम 1500 रुपये किया जाने, पेंशन राशि हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच अनिवार्य रूप से बैंक खातों में जमा करने साथ ही 75% से 100% तक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाने की मांग रखी।

ज्ञापन सौंपते समय कई दिव्यांगजन भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी स्थिति को समझते हुए शीघ्र राहत प्रदान करनी चाहिए, ताकि वे भी सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।

दिव्यांगजनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो उन्हें आगे आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post