Top News

गेहूं खरीदी शीघ्र प्रारंभ कर 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदना चाहिए- कांग्रेसWheat procurement should commence immediately and be purchased at ₹2,700 per quintal — Congress

 

सचित बाहेती

बदनावर। नगर कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर विधायक कार्यालय से रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंच कर एसडीएम प्रियंका मिमरोट को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की है की धार सहित प्रदेश के किसान वर्तमान में अपनी उपज (गेहू) को लेकर अत्यंत चिंतित एवं परेशान हैं। गेहू खरीदी मे हो रही देरी के कारण किसानो को आर्थिक नुकसान उठाना पड रहा हैं 


तथा उन्हें अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड रहा हैं। साथ ही प्रदेश में गेहू खरीदी की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से शीघ्र प्रारंभ किया जाना चाहिए।व किसानो के गेहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2700 रूपये प्रति क्विंटल सुनिश्चित किया जाना चाहिए साथ ही खरीदी की लिमिट खत्म की जाना चाहिए।एवं जिला सहकारी बैंक में ऋण वितरण केंन्द्र पर किसानो को बैठने व पानी की व्यवस्था की जाये।साथ ही तोल केन्द्र पर बारदान की पर्याप्त व्यवस्था की जाएं व साइलो केन्द्र जल्द खोले जाये व डिफाल्टर किसानो की सोसायटी में रेग्युलर किया जाएं व पराली जलाने पर जिन किसानो को नोटिस दिए गए हैं, वह वापिस लिये जाएं साथ ही सभी अनाज मंडियो मे पारदर्शी एवं सुचारू व्यवस्था की जाए, ताकि किसानो को किसी प्रकार की असुविधा न हों।साथ ही किसानों ने राज्यपाल से आग्रह किया है की किसान हमारे देश की रीढ़ है। उक्त मांगों को संज्ञान लेकर शीघ्र किसानों को राहत देना चाहिएं। 

इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश होती ,जिला संगठन महासचिव परितोष सिंह राठौड़, पूर्व नपा अध्यक्ष अभिषेक टल्ला मोदी ,विधायक प्रतिनिधि कैलाश गुप्ता, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जितेंद्र जोशी, धनपाल सिंह छायन, अशोक भुरीया, बाबूलाल मेहरा, निलेश शर्मा, धर्मराज पटेल, कृष्ण पाल सिंह, हिम्मत सिंह कठोडिया, पंकज काबरा, संदीप चंद्रावत,संदीप चौधरी, प्रकाश निनामा, देवेंद्र सिंह पवार, विनोद शर्मा, घनश्याम जाट, परमानंद गुर्जर, उमेश पाटीदार, संदीप महेश्वरी, महेश मुकाती, निर्मल वर्मा मुख्तियार अली, देव हरण, पप्पू गांधी, कंवरलाल पाटीदार, शंभू सरपंच, दुर्लभ धाकड़, आसाराम मालवीय, निर्भय सिंह मालवीय, रमेश धबई, बरगद मामा, कृष्णा चौधरी, रमन पटेल, कालू भूरिया, अल्लाह नूर, सहित कई कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ज्ञापन का वचन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन सिंह पवार ने किया आभार सुरेश पटेल ने माना।

Post a Comment

Previous Post Next Post