मुकेश खेड़े
बड़वाह -अखिल भारतीय चैतन्य साधक परिवार समिति लखनपुरा द्वारा तीन दिवसीय श्री गोपाल चेतन्य जी महाराज के मुखारबिंद गीता रामायण सत्संग का आयोजन किया गया ।जिसका समापन गुरुवार को हुआ। अंतिम दिवस संत श्री ने लाखा बंजारा का प्रसंग सुनाते हुए कहा की वह बाबा रामदेव के परम् भक्त थे।प्रसन्न होकर उन्होंने कहा की आने वाली पीढ़ीयों मे मेरा बंजारा समाज आपको अपना आराध्य मानेगा।तब से ही बंजारा समाज बाबा रामदेव के उपदेशो का अनुसरण कर रहा है। उन्होंने समाजजनो को ईश्वर की परम् भक्ति का सार समझाया।
आयोजन मे महिला पुरुषो ने सत्संग का श्रवण किया व भजनो पर झूमते नजर आये।समिति की युवा टीम ने संत श्री गोपाल चेतन्य बापू का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।आयोजन मे समाजसेवी नरेंद्र पटेल,बलराम पटेल ने भी अपने विचारो मे संत श्री के वचनों पर चलने का आव्हान किया।इस अवसर पर बंजारा समाज संघठन के अध्यक्ष ज्ञानसिंग नायक,रतन नायक,दारासींग नायक,कृष्णा चौहान,उप सरपंच प्रकाश नायक सहित अन्य साथीगण मौजूद थे।समापन के अवसर पर भंडारे प्रसादी का आयोजन भी किया गया ।आयोजन का संचालन दशरथ नायक ने किया व आभार भारत सिंह नायक ने माना।

Post a Comment