Top News

जिले में लगभग 350 नवीन इकाइयाँ प्रधानमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना से हुई लाभान्वित Around 350 new units in the district benefited from the Prime Minister's Food Processing Scheme.

कृषि वर्ष 2026 में उद्योगों को बढ़ावा

सुनिल चन्द्रवंशी दबंग देश

मंदसौर/कृषि वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने एवं किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नई औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री मंगल रायकवार ने बताया कि जिले में खाद्य प्रसंस्करण एवं लघु उद्योगों को विशेष रूप से प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 24 फरवरी 2025 के बाद स्थापित पात्र नई औद्योगिक इकाइयों, जिनमें 10 करोड़ रुपये तक का निवेश किया गया है, को संयंत्र, मशीनरी एवं भवन में किए गए पात्र निवेश पर 40 प्रतिशत उद्योग विकास अनुदान प्रदान किया जा रहा है। यह अनुदान 4 समान वार्षिक किस्तों में वितरित किया जाएगा।

इसी प्रकार 10 करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाली नई औद्योगिक इकाइयों को पात्र निवेश पर 60 प्रतिशत उद्योग विकास अनुदान प्रदान किया जा रहा है, जिसे 7 समान वार्षिक किस्तों में वितरित किया जाएगा। साथ ही इन इकाइयों को 5 वर्षों तक 50 प्रतिशत मंडी टैक्स में सहायता भी प्रदान की जा रही है।

प्रधानमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को 35 प्रतिशत तक अनुदान (अधिकतम 10 लाख रुपये) तथा 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ दिया जा रहा है।

महाप्रबंधक श्री रायकवार ने बताया कि कृषि वर्ष 2026 के दौरान जिले की लगभग 350 नवीन इकाइयाँ प्रधानमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना से लाभान्वित हुई हैं तथा 5 इकाइयाँ उद्योग संवर्धन योजना के अंतर्गत लाभान्वित हुई हैं।

उन्होंने जिले के उद्यमियों एवं किसानों से शासन की योजनाओं का लाभ लेकर कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने का आह्वान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post