कचनारिया सरपंच समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल,Kachanaria Sarpanch joined BJP along with his supporters,

कचनारिया सरपंच समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल,

राकेश सिंह दबंग देश



बदनावर। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के सरपंच अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। सभी का पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने स्वागत करते हुए भाजपा का दुपट्टा पहनाते हुए स्वागत किया। 

ग्राम पंचायत कचनारिया के सरपंच प्रतिनिधि घनश्याम सिंह डोडिया भाजपा की रीति नीति एवं प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर अपने 30 से अधिक समर्थकों के साथ कांग्रेस को छोडकर भाजपा में शामिल हुए। सभी का दत्तीगांव ने स्वागत करते हुए भाजपा का दुपट्टा पहनाते हुए स्वागत किया। 

इसके अलावा ग्राम पंचायत रिटोडा के भी 12 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान जनपद सदस्य नितिन सावंत, भाजयुमो के जिला मंत्री कुलदीप जाट, दिग्विजयसिंह कानवन समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा के विधानसभा मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी ने दी।

Post a Comment

0 Comments