जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप अरिहंत की साधारण सभा सम्पन्नGeneral meeting of Jain Shwetambar Social Group Arihant concluded

जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप अरिहंत की साधारण सभा सम्पन्न


इंदौर/अरिहंत ग्रुप की एतिहासिक साधारण सभा सराफा चाट चोपाटी पर 200 से अधिक दम्पति सदस्यों,  के साथ मतदान अवश्य करें की सोच के साथ सम्पन्न हुई। सभा में अरिहंत ग्रुप के संरक्षक श्री विजय ललवानी, संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप ललवानी,पुर्व अध्यक्ष मनोहर लोढ़ा, विरेन्द्र पोखरना एवं वर्तमान अध्यक्ष सुनील कटारिया की उपस्थिति में ग्रुप के सभी सदस्यों ने सराफा चोपाटी पर शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे ग्रुप के माध्यम से दीए तय राशि के कुपन से भेरुनाथ की रबड़ी, जोशी का दहीबड़ा, विजय चाट के पेटीस,जय भोले की जलेबी, सांवरिया की खिचड़ी, अग्रवाल की आइसक्रीम, भेरुनाथ की गाठीया चाट, सिखवाल के पानी पतासे, जैन मावा का बर्फ गोला का भरपुर आनंद लीया। अंत में आभार ग्रुप की सचिव श्रीमती निधी जैन ने

माना। उक्त जानकारी ग्रुप के मीडिया प्रभारी दीपक दुग्गड द्वारा दी गई ।

Post a Comment

0 Comments