Top News

हनुमान जयंती पर उमड़ा जनसैलाब....A massive crowd surges on Hanuman Jayanti.

 

 51 किलो की पुष्पमाला के साथ निकली भव्य शोभायात्रा.., 

दबंग देश अनिल शर्मा गंजबासौदा 

 गंजबासौदा ................... मन्नत पूरी होने की खुशी में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

हनुमान जयंती के पावन पर्व पर नगर में भक्ति और उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। इस विशेष अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका मुख्य आकर्षण मन्नत पूर्ण होने पर अर्पित की गई 51 किलो की विशाल पुष्पमाला रही।


शाम ठीक 6:00 बजे डीजे और बैंड-बाजों की गूंज के साथ यह यात्रा हथोड़ा धाम के लिए प्रस्थान हुई। भगवान के जयकारों से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। रास्ते भर भक्तों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

यह यात्रा हथोड़ा धाम पहुंचकर संपन्न हुई, जहाँ रात्रि आरती के पश्चात विशाल प्रसादी वितरण (भंडारे) का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में साधु-संतों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों तथा माता बहना ने शिरकत की।

इस अवसर पर हथोड़ा धाम के पीठाधीश्वर राजा महाराज जी, होशंगाबाद से आए महंत कल्याण दास जी महाराज, वृंदावन से बलराम दास जी महाराज , महंत कमल दास जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। काली माता मंदिर के पुजारी विशाल वैष्णव, जीवन नामदेव ,विशाल मिश्रा मुकेश सोनी , योगेश रघुवंशी,मनीष कर्मी, वर्षा चौरसिया सरपंच राजेंद्र चौरसिया ,राजधर दुबे , दिनेश प्रजापति जितेंद्र सोनी , सचिन माथुर,

जितेंद्र सोनी महेंद्र प्रजापति, धर्मेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post