निवाड़ी/ग्राम पंचायत बहेरा
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की मासिक जिला समीक्षा बैठक ग्राम पंचायत बहेरा में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष पवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा जिला अध्यक्ष श्री दिनेश दुबे की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बैठक में आगामी एक माह की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला अध्यक्ष श्री दिनेश दुबे ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए जिले में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष पवार ने अपने संबोधन में संगठन के विस्तार, प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंच एवं मानव अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर विशेष जोर दिया।
बैठक के दौरान ज्ञानी प्रसाद अहिरवार एवं उनकी पत्नी श्रीमती रामदेवी अहिरवार ने प्रदेश अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपकर फैक्ट्री मालिक द्वारा प्रताड़ना एवं जातिसूचक अपमान की शिकायत की। इस पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मामले में उचित कार्यवाही एवं हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया।
बैठक को प्रदेश महामंत्री रमेश निराला, जिला संरक्षक महेश भोंडले, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा देवी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश गुप्ता (संभाग संयोजक), रवि राय (जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष), राजेश शर्मा (तहसील अध्यक्ष), सागर राय, मुन्नालाल आदिवासी, हीरालाल कुशवाहा, सुधीर पाल, रामरतन प्रजापति, ज्ञानी अहिरवार, श्रीमती रामदेवी अहिरवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी संदीप नायक द्वारा किया गया एवं आभार पंचायत सरपंच पवन वर्मा ने व्यक्त किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव जी ने कहा कि
“संगठन की ऐसी समीक्षा बैठकें कार्यकर्ताओं को दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करती हैं। हमारा लक्ष्य है कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक न्याय एवं सहायता पहुंचे। संगठन निरंतर जनसेवा एवं मानव अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता, जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त रूप से कहा कि
“संगठन की एकजुटता एवं सक्रियता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। सभी पदाधिकारी मिलकर समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।”

Post a Comment