Top News

राठी परिवार द्वारा प्याऊ का शुभारंम।Inauguration of the Drinking Water Kiosk by the Rathi Family.

 


नागदा जं. निप्र : 

नगर के प्रतिष्ठित राठी परिवार के द्वारा स्व. श्रीमति सोनीबाई-शिवनारायण राठी एवं स्व.दामोदरदास, स्व.रामचंद्र, स्व.राधेश्याम, स्व.मोहनलाल एवं स्व.अनिल राठी की पुण्य स्मृति मे प्याऊ का शुभारंभ रेलवे स्टेशन के समीप किया गया।


 राठी परिवार द्वारा विगत लगातार 60 वर्षो से ग्रीष्म ऋतु में रेलवे स्टेशन के समीप आने-जाने वाले राहगीरो एवं रेल यात्रियो हेतु शीतल जल प्याऊ लगाई जा रही है। इस प्याऊ का संचालन मुरलीधर राठी द्वारा किया जा रहा है। 

प्याऊ के शुभारंभ के दौरान माहेश्वरी समाज नागदा अध्यक्ष घनश्याम राठी, बृजमोहन राठी, सौरभ मोहता, प्रतीक गगरानी प्रशांत राठी, विनोद नवाल सहित कई गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post