Top News

नीमच-रतलाम रेल खंड का दोहरीकरण कार्य प्रगति पर , खंड का एक बड़ा हिस्‍सा दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत किया जा चुकाDoubling work on the Neemuch-Ratlam railway section is in progress; a major portion of the section has already been doubled and electrified.

 

 जावरा।यात्रियों की सुविधा, संरक्षा एवं रेल परिचालन के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के अंतर्गत पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल नीमच-रतलाम रेल खंड का दोहरीकरण कार्य प्रगति पर है तथा इस खंड का एक बड़ा हिस्‍सा दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत किया जा चुका है । इसी क्रम में धौसवास–रतलाम खंड में भी दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य जारी है तथा इस खंंडमें ए.सी. 25 के.वी., 50 हर्ट्ज विद्युत शिरोपरि कर्षण प्रणाली को चालू किया जा रहा है।


रतलाम मंडल जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नीमच-रतलाम रेल खंड के मध्य धौसवास से रतलाम तक नवीन दोहरीकृत रेल लाइन पर 22 मार्च 2026 को 25,000 वोल्ट ए.सी. विद्युत शिरोपरि कर्षण तारों को ऊर्जित किया जाएगा। उक्त तिथि से यह शिरोपरि कर्षण लाइन हर समय विद्युन्मय रहेगी।

सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सभी राजमार्गों एवं सड़क मार्गों पर सड़क सतह से 4.78 मीटर की स्पष्ट ऊँचाई पर हाइट गेज लगाए गए हैं, ताकि अत्यधिक ऊँचाई वाले लोड को विद्युतमय कर्षण तारों की खतरनाक सन्निकटता अथवा संपर्क में आने से रोका जा सके।

सार्वजनिक सुरक्षा के हित में सभी संबंधितों से अपील है कि उपरोक्त निर्देशों का पूर्णतः पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अनाधिकृत गतिविधि से दूर रहें

Post a Comment

Previous Post Next Post