Top News

नवीन सत्र का आगाज़ नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर कर कियाThe new academic session commenced with the application of *tilak* and the distribution of sweets to the newly admitted students.

 

डॉ.एन.के.जैन की स्मृति में पुत्र निलेश जैन ने नयापुरा माकनी स्कूल को पंखा,दीवार घड़ी,स्कूल बेग, स्टेशनरी प्रदान की

नागदा (धार) 1 अप्रैल बुधवार को स्कूल चलें अभियान अंतर्गत शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय नयापुरा माकनी में नवीन सत्र का शुभारंभ व प्रवेश उत्सव शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष उगम कुंवर राजपुरोहित व पालको की गरिमामय उपस्थिति में मनाया गया। अतिथियों ने नवप्रवेशी बच्चों व पालको का स्वागत तिलक लगाकर,पुष्पगुच्छ से मिठाई खिलाकर किया गया। विद्यालय को आकर्षक रुप से सजाया गया था।


इस अवसर पर समाजसेवी स्वर्गीय डॉ.एन.के. जैन की स्मृति में पुत्र निलेश जैन ने छत पंखा,दीवार घड़ी, स्कूल बेग, स्टेशनरी आदि सामाग्री स्कूल व बच्चों को प्रदान की। बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें भी वितरित की गई ।

बालसभा का भी आयोजन किया गया, बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रधानाध्यापक गोपाल कौशल ने कहा कि यदि सरकारी स्कूलो में इसी तरह से जनभागीदारी,भामाशाहो का सहयोग मिले तो ओर बेहतर समृद्ध हो सकते है।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षिका सीमा तिवारी,रमेश सिंह राजपुरोहित,करण सिसौदिया,लखन सिसौदिया आदि पालकगण उपस्थित थे।

आभार वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती सीमा तिवारी ने माना।

Post a Comment

Previous Post Next Post