Top News

हनुमान जयंती पर सुपर कॉरिडोर में गूंजे जयकारे, मां बगलामुखी धाम तीर्थ में हुए भव्य आयोजनChants of 'Jai' reverberated across the Super Corridor on Hanuman Jayanti, while grand celebrations were held at the Maa Baglamukhi Dham pilgrimage site.

 

श्रद्धा का उमड़ता सैलाब, हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक कार्यक्रम

पूर्व संध्या पर माँ बगलामुखी धाम तीर्थ के हनुमान मंदीर का भंडारा, देर रात तक चली महाप्रसादी

उमेश जैन दबंग देश

इंदौर । सुपर कॉरिडोर स्थित माँ बगलामुख धाम तीर्थ अजर-अमर भगवान श्री हनुमान के जन्मोत्सव ( हनुमान प्रकट उत्सव ) को लेकर इस वर्ष भी व्यापक स्तर पर धार्मिक आयोजन हुए । गुरुवार को माँ बगलामुखी धाम तीर्थ पर पूर्व संध्या से ही आकर्षक सजावट, विशेष श्रृंगार और विविध अनुष्ठानों की शुरुआत हो गई थी । शहर के सुपर कॉरिडोर स्थित माँ बगलामुखी धाम तीर्थ स्थित हनुमान मंदिर पर विराजमान भगवान हनुमान का विशेष श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की गई । 


माँ बगलामुखी धाम तीर्थ है महंत श्री 108 हरि शंकर दास जी ने बताया की महाआरती और भंडारे के कार्यक्रम मे सेकड़ो श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ संपन्न हुए । मंदिर परिसर में हनुमान जयंती की संध्या पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया । उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली । 


भजनों और "जय श्री राम , जय बजरंग बली जय हो" जयकारों से गुंजायमान बना रहा । बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महाआरती और महाप्रसादी ग्रहण की । भंडारा देर रात तक निरंतर चलता रहा, जिसमें शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से और धाम के सभी भक्तो एवम पंडित विजय त्रिपाठी जी का भी अमूल्य योगदान मिला जिससे धाम का आयोजन संपन्न हुआ। और आए श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता निभाई ।

Post a Comment

Previous Post Next Post