Top News

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा,,सामाजिक जागरूकता का प्रयास,झाँकी को लेकर आयोजकों व प्रशासन के बीच गहमागहमी,A grand procession on the occasion of Shri Hanuman's birth anniversary, an effort to create social awareness, and a hustle and bustle between the organizers and the administration regarding the tableau.

 

जयेश पटेल दबंग देश 

खेतिया,,

श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर में आस्था, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर श्रीहनुमान मंदिर से भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर को भक्तिमय रंग में रंग दिया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


शोभायात्रा में भगवान हनुमानजी एवं श्रीरामजी की सजीव एवं आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। रथों पर विराजित मूर्तियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

यात्रा में सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर आधारित झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। इनमें ऑपरेशन सिंदूर की झांकि शामिल थीं, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और समाज में जागरूकता का संदेश देने का प्रयास किया।

लवजिहाद पर बनी झांकी पर आयोजकों व प्रशासन के बीच गहमागहमी हुई, जिसे कुछ दूर चलने पर हटाया गया इन झांकियों को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ एकत्रित होती रही।

शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं नगरवासियों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। 

यात्रा में शामिल श्रद्धालु उत्साहित नजर आए, भजन-कीर्तन की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।वही शानदार आतिशबाजी ने सबका मन मोह लिया युवा वर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल हुआ और पूरे उत्साह के साथ व्यवस्था संभालते नजर आया।

पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी टीम सहित उपस्थित रहे सभी के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post