अपनी सुरक्षा को लेकर S P ऑफिसमें दिया आवेदन..
दबंग देश अनिल शर्मा विदिशा
विदिशा- पूरा मामला गंजबासौदा बार्ड क्रमांक 06 लडड्डा एजेंसी वाली गली का मूल निवासी चन्द्रमोहन माली (सैनी) युवक का कहना है मेरे द्वारा अपने घर पर सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए सीसीटीवी कैमरा लगवाए गए थे कैमरे का विरोध आज तक चल रहा है मोहल्ले के कुछ लोगों को जिन्हें सीसीटीवी कैमरा का इतना डर है की मेरे पीछे कहीं ऐसे में आसामाजिक लोग लगा रखे हैं
जिससे मुझे आए दिन खतरे का डर बना हुआ है लगातार मुझे प्रताड़ित भी किया जा रहा है जिसका प्रकरण न्यायालय में है वहीं युवक का कहना है कि मुझे डरा धमकाकर कोर्ट में बयान बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है अगर ऐसा नहीं किया तो तेरा जीना मुश्किल कर देंगे
ऐसे में युवक ने पुलिस अधीक्षक विदिशा को अवगत कराया है और सुरक्षा की मांग की है

Post a Comment