मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किया सम्पन्न
उज्जैन। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा यादव द्वारा उज्जैन स्थित अँगारेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया गया। इस पावन अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अनुष्ठान पूर्ण होने के पश्चात मंदिर में पदस्थ शासकीय पुजारी पंडित मनीष उपाध्याय एवं प्रबंधक पंडित गोपाल शर्मा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव का दुपट्टा पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
धार्मिक कार्यक्रम के उपरांत युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा यादव द्वारा गौमाता को चारा खिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया गया। इस दौरान उनके साथ पुष्पेंद्र सिंह यादव एवं युवराज सिंह राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने कहा कि “धार्मिक अनुष्ठान हमारी संस्कृति और आस्था का आधार हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा हमें सेवा, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। संगठन निरंतर समाजहित एवं मानवाधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करता रहेगा।”
ट्रस्ट के शिवम तिवारी, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, मनीष गुप्ता, जीवनलाल जैन (चाय वाले), ने संयुक्त रूप से कहा कि “भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट केवल अधिकारों की बात नहीं करता, बल्कि सेवा और संस्कारों को भी समान महत्व देता है। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से संगठन समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है।”

Post a Comment