Top News

शिरोडे दंपत्ति को महाराष्ट्र में मिला 'आदर्श लक्ष्मी नारायण' पुरस्कारThe Shirode couple received the 'Adarsh ​​Lakshmi Narayan' award in Maharashtra.

 

जयेश पटेल दबंग देश 

*पानसेमल।* स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षक संजय कुमार शिरोडे और उनकी पत्नी सौ. सविता शिरोडे को राज्य स्तरीय "आदर्श लक्ष्मी नारायण पुरस्कार" से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें नासिक (महाराष्ट्र) के 'श्री हरि शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक प्रतिष्ठान, नामपुर' द्वारा प्रदान किया गया।


प्रतिष्ठान के मुख्य संचालक शरद हरि नेरकर और स्नेहलता दीदी नेरकर के कर-कमलों द्वारा यह पुरस्कार सामाजिक, आध्यात्मिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य "बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय" की भावना को साकार करना था।

संजय शिरोडे ने इस अवसर पर कहा कि समाज को आगे ले जाना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। इस उपलब्धि पर संस्था प्रभारी सरिता धार्वे, सुधीर पाटिल, प्रकाश मालपुर, राजेंद्र जगताप और गायत्री परिवार सहित समस्त इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शिरोडे परिवार को बधाई दी

Post a Comment

Previous Post Next Post