नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा। कलेक्ट्रेट में जारी जनसुनवाई के दौरान आज एक अनोखा दृश्य देखने को मिला जब एक ग्रामीण अपनी घोड़ी 'बुलबुल' के साथ अपनी समस्या लेकर पहुंचा।
ग्रामीण का आरोप है कि शिवपुर गांव की पशुओं की चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जा हो चुका है, जिससे पशुओं को चारा नहीं मिल पा रहा है।
इससे परेशान होकर ग्रामीण ने अपनी घोड़ी को लेकर डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत किया।
डिप्टी कलेक्टर ने ज्ञापन स्वीकार किया और मामले की औपचारिकता पूरी की।
जिले के अधिकांश गांवों में यह समस्या आम है, जहां चारागाह की जमीन पर अतिक्रमण के कारण पशुओं के लिए चारा मिलना मुश्किल हो गया है।
पत्र में बताया कि पशुपालकों और आवारा जानवरों को चारा न मिलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
जिला प्रशासन के पास समस्या के समाधान का कोई ठोस उपाय नहीं है।
समस्या के समाधान के लिए प्रशासन को तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि पशुओं के लिए चारे का प्रबंध हो सके और ग्रामीणों की परेशानी का हल निकाला जा सके।

Post a Comment