नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा।मध्य प्रदेश शासन ने कृषि उपज मंडी में लगातार अनेकों छुट्टियां घोषित कर रखी है इधर गेहूं की फसल कटाई पर है सोसाइटी डीयू होने जा रही है ऐसी दशा में मंडी का बंद होना किसानों के लिए बड़ा नुकसान का कारण है ।शासन स्तर पर भी गेहूं की खरीदी अभी तक निश्चित नहीं है इसलिए किसान नेता डीपी धाकड़ ने प्रशासन से और सरकार से मांग की थी
कि मंडी की छुट्टी कम की जाए इसको लेकर रतलाम मंडी रविवार को भी चालू रखी जावरा अरनिया पीठ मंडी 26 ,27 ,28 मार्च को छुट्टी होने के बाद भी चालू रहेगी विशेष कर गेहूं के किसान ट्रैक्टर लेकर आए और इनका भुगतान भी बैंक चालू होने पर किया जाएगा। ताकि किसान को दुगना भाड़ा नहीं लगे सीधा माल मंडी में नीलाम हो जाए इसलिए आज एसडीम मंडी सेक्रेटरी व्यापारी एसोसिएशन हिमाल तुलावती और किसानों की चर्चा हुई और यह निश्चित किया गया हे इस अवसर पर रमेश धाकड़ राजेश पाटीदार यूसुफ पठान कैलाश हरा और रमेश धाकड़ रमेश मेहता प्रकाश धाकड़ कालू लाल , दशरथ पाटीदार ,बंसीलाल सेन ,नागेश्वर एवं अन्य किसान मौजूद थे।

Post a Comment