दबंग देश सुनिल चन्द्रवंशी
म.प्र. जन अभियान परिषद् जिला मंदसौर विकासखंड मल्हारगढ़ में जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए चयनित नवांकुर संस्था श्री मां शक्ति सेवा संस्थान, द्वारा “जलगंगा संवर्धन अभियान –जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बही पार्श्वनाथ पर सुरक्षित जल समृद्ध कला के तहत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला समन्वयक व विशेष अतिथि पंडित गोपाल कृष्ण शास्त्री के द्वारा आमजन एवं पक्षियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्याऊ (जल सेवा केंद्र) का निर्माण किया गया। साथ ही, भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए पानी पीने हेतु विशेष जल पात्र भी लगाए गए
, जिससे पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया जा सके। संस्थान के पदाधिकारि राधिका तिवारी ने बताया कि जल संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक और नैतिक कर्तव्य भी है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को जल बचाने, जल का सही उपयोग करने और जीव-जंतुओं के प्रति दया भाव रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी, स्वयं सेवकों एवं संस्थान के सदस्यों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और इस पहल की सराहना की। सभी ने मिलकर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।

Post a Comment