Top News

आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह’ सीतामऊ नगर कार्यक्रम में Anganwadi Children's 'Vidhyarambh Ceremony' — Sitamau Town Event

 

बच्चों को ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र’ वितरण हुवे।


दबंग देश सुनिल चन्द्रवंशी 

*सीतामऊ - महिला बाल विकास विभाग द्वारा सीतामऊ नगर परिषद् हॉल में नगर के आंगनवाड़ी केंद्रों का समारोह ‘ग्रेजुएशन सेरेमनी’ आयोजित की गई मध्यप्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा को नई पहचान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है, मुख्य आतिथ्य नगर परिषद सभापति विवेक सोनगरा द्वारा नगर के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे 5 से 6 आयु वर्ष के बच्चों को “विद्यारंभ प्रमाण-पत्र” प्रदान कर उन्हें औपचारिक स्कूली शिक्षा की ओर अग्रसर हेतु बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की शुभकामनाएँ दी गई


, कार्यक्रम में नप. सभापति विवेक सोनगरा द्वारा संबोधित करते हुवे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ श्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 5-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र देकर उनके शैक्षणिक जीवन की औपचारिक शुरुआत को मान्यता दी जा रही है , इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के अनौपचारिक शिक्षा से औपचारिक विद्यालयी प्रणाली में सुगम संक्रमण को सुनिश्चित करना, परिवार और समुदाय को शाला पूर्व शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को प्रारंभिक शिक्षा के सशक्त केन्द्र के रूप में स्थापित करना है,विद्यारंभ प्रमाण-पत्र पहल से न केवल बच्चों की शैक्षणिक यात्रा में निरंतरता सुनिश्चित होगी बल्कि समुदाय में आंगनवाड़ी केंद्रों के प्रति विश्वास और सहभागिता भी बढ़ेगी। 

इससे बच्चों का स्कूल से जुड़ाव मजबूत होगा और भविष्य में ड्रॉपआउट दर कम करने में भी मदद मिलेगी, विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के जनहित कार्यों विशेष योगदान की सराहना की गई, इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं महिला बाल विकास विभाग सीतामऊ के अधिकारी कर्मचारीगण नगर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता - सहायिका बच्चों एवं उनके अभिभावकगण, छोटे बच्चे, नगर परिषद प्रशासन चेतना राठौर, जन अभियान परिषद नगर सदस्यों, शासन- प्रशासन जनसमुदाय उपस्थित रहा।*

Post a Comment

Previous Post Next Post