Top News

बजरंगदल की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।The district-level Kabaddi tournament organized by the Bajrang Dal has concluded.

 

बजरंगदल के युवा सप्ताह के अवसर पर हुई, कबड्डी प्रतियोगिता 

दबंग देश अनिल शर्मा गंजबासौदा 

*गंजबासौदा!* बजरंगदल के तत्वाधान में मंगलवार को स्थानीय जय स्तंभ चौक स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई, कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ कबड्डी खेल में जिले के अंतर्गत आने वाले प्रखण्ड लटेरी, कुरबाई, सिरोंज, बासौदा 1 और बासौदा 2 तथा गमाकर की टीम ने कबड्डी में भाग लिया, जिसका फाइनल मुकाबला बासौदा 1 और सिरोंज के बीच हुआ, अंत में बासौदा 1 विजय हुई। विजेता और उपविजेता टीम को पुरूस्कार दिये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्राचार्य एम.सी शर्मा ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है शरीर में स्फूर्ति आती है खेल भावना से परस्पर प्रेम भी बढ़ता है इसलिए इस प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए।


 इस दौरान विहिप प्रांत गौरक्षा प्रमुख नीलेश अग्रवाल, विभाग सह मंत्री चंद्रभान सिंह बघेल, विभाग सत्संग प्रमुख सुरेन्द्र राजपूत,विभाग विशेष संपर्क प्रमुख नितिन सक्सेना, जिलाध्यक्ष मुकेश सेन, पार्षद नारायण सोनी, जिला सह मंत्री सत्यम दुवे बावली, जिला संयोजक जगदीश शाक्य, जिला सह संयोजक द्वय अन्नू यादव और भजन प्रजापति, जिला सह सुरक्षा प्रमुख अतुल ठाकुर, जिला सह विद्यार्थी प्रमुख सौमित्र तिवारी, खेल शिक्षक विजय शर्मा, नगर मंत्री संजय सिलावट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post