Top News

माँ बगलामुखी जयंती पर महा आरती के साथ विशाल भंडारा संम्पन A huge feast was organised along with Maha Aarti on the occasion of Maa Baglamukhi Jayanti.

इंदौर/ माँ बगलामुखी जिनको आठवीं महाविद्या कहा जाता है और स्तंभन की देवी के नाम से भी जाना जाता है। यानी ऐसी शक्ति जो आपके विरोधियों की, आपके शत्रुओं की वाणी और सोच को रोक सकती है और जिनको 'शत्रु बुद्धि विनाशिनी' भी कहा जाता है।​तो इस दिन माँ बगलामुखी की पूजा करने से आपको विरोधियों से, आपकी नेगेटिविटी से आपको छुटकारा मिल जाता है। 


सुपर कॉरिडोर नंबर 5 मेट्रो स्टेशन के समीप स्थित बंगलामुखी धाम तीर्थ पर 24 अप्रैल तिथि अष्टमी दिन शुक्रवार को माँ बगलामुखी प्रकोष्ट उत्सव था उस पर महा अभिषेक हवन ,महा आरती विशाल भंडारा आयोजित किया गया । 



धाम के महंत 108 श्री हरिशंकर दास बांग्लामुखी पीठाधीश मुख्य पुजारी जी ने बताया की 

धाम 24 अप्रेल सुबह से यज्ञ हवन शक्तिशाली अनुष्ठान शाम 7:30 तक निरंतर चलते रहे। यज्ञ हवन शक्तिशाली अनुष्ठान के बाद शाम 7:30 के बाद से महा आरती प्रारंभ की गई महा आरती में हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित रहे। महा आरती के दौरान मंदिर एवं मंदिर का पालन पूरी तरह से भक्तों से खचाखच भरा हुआ था मां के जयकारों के साथ महा आरती संपन्न हुई महा आरती के उपरांत भोजन प्रसादी का आयोजन प्रारंभ हुआ। 

श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री राम गोपाल दास जी महाराज , राम किशोर दास जी महाराज एवम अन्य साधु संतों की उपस्थिति मे महा आरती एवं भव्य भंडारा संपन्न हुआ के साथ सभी भक्तो पर इनकी विशेष अनुकंपा रही। भंडारे की आयोजन में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की  

 मां बगलामुखी धाम तीर्थ पर मध्य प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश जी विजयवर्गीय, हरिनारायण यादव जी, अन्य कई नेताओ एवम विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कई हिंदू धर्म संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे मां के आशीर्वाद के साथ भोजन प्रसादी भी ग्रहण की


 धाम तीर्थ पर मंदिर की सजावट, डेकोरेशन,कई तरह के फूलों से मंदीर की सजावट एवम बंगलामुखी माता भद्रकाली माता त्रिपुरा सुंदरी माता , हनुमान जी महाराज,भैरव महाराज ,शनि महाराज एवम शिव परिवार की प्रतिमाओं की फूलों से एवं वस्त्रों से भाव एवं अलौकिक दृश्य मां की श्रृंगार एवं मंदिर का भाव अलौकिक सजाया गया मंदिर की सजावट में मंदिर के धाम के कार्यकर्ताओ महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिसमें पंडित विजय जी त्रिपाठी ,जीतू जी सैनी, दिलीप जी सोनी,महेश राठौर, उमेश जी जैन, वेदांत त्रिपाठी जी, राज परमार जी जतिन जी शर्मा, एवं अन्य की कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनकी मौजूदगी में धाम की साझ सजा एवं मां का श्रृंगार संपन्न हुआ। 

भोजन प्रसादी की व्यवस्था

भंडारे की व्यवस्था में धाम के कार्यकर्ता के संपूर्ण योगदान से भोजन प्रसादी बनी एवं भंडारे की भव्य भीड़ की व्यवस्था संपन्न हो सकी। कार्यकर्ताओं की योगदान से ही भव्य आयोजन संपन्न हो सका जिसमें पप्पू जी मौर्य, निक्की रघुवंशी,महेश राठौर, रवि तिवारी, दिलीप जी सोनी , रोहित जी,जीतू जी सैनी,सागर सोलंकी जी, मोहित पांडे जी, रोशन जैन, चंदू जी, प्रकाश राठौड़ जी, मनोज शर्मा जीरवि दवे, उमेश जैन, जतिन शर्मा , चिंटू परमार जी,

कुछ महिला कार्यकर्ता भी मौजूद थी जिसमें दुर्गा वाहिनी मे जिला सहयोजिका स्नेहा जी, श्रुति त्रिपाठी जी, आराध्या स्वामी जी, तनु जैन, गौरी जैन, एवं अन्य कई कार्यकर्ताओं के योगदान एवं परिश्रम से मां का प्रकट उत्सव एवं महा आरती एवं भोजन प्रसादी संपन्न हो सकी


दबंग देश मीडिया नेटवर्क की टीम का इस भव्य आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग रहा। 

दबंग देश की टीम सुबह से लेकर रात तक व्यवस्थाओं में लिफ्ट रही जिसमें दबंग देश के प्रधान संपादक उमेश जी जैन,सर्कुलेशन हेड यानी( प्रसार प्रमुख) श्री रितेश जी जैन इंदौर की टीम गोल्डी जी राठौर, राहुल जी मोहिते एवं संतोष कुमार जी रोपेड़ा जी का इस भव्य आयोजन में अमूल्य योगदान रहा जिन्होंने बगलामुखी धाम तीर्थ की सजा सज्जा से लेकर भंडारे तक की व्यवस्थाओं में अपना सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post