मंडलेश्वर। प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव (आदिनाथ) के जन्म एवं तप कल्याणक दिवस के पावन अवसर पर गुरुवार, 12 मार्च 2026 को दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी संयम जैन बताया कि कार्यक्रम में जैन समाज के अनेक श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।प्रातः 5:30 बजे छोटे मंदिर जी से प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें समाज के महिला-पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात प्रातः 7:30 बजे अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य श्री ज्ञायक कुमार एवं श्री अश्विन कुमार जैन को प्राप्त हुआ। साथ ही
प्रातः 8:00 बजे से श्री भक्ताम्बर जी मंडल विधान का आयोजन किया गया। मंडल विधान में मुख्य मंगल कलश श्रीमती मुस्कान जीवेश जैन अमेरिका द्वारा स्थापित किया गया अन्य चार कलशों में श्रीमती कुमुदनी राजेंद्र जैन, श्रीमती नीता सुपुत्री प्रदीप जैन बर्तन, श्रीमती फूलवंती ओमप्रकाश जैन तथा श्रीमती अक्षयबाला अजीत जैन ने सहभागिता की। शास्त्र स्थापना श्रीमती सूरज पृथ्वीचंद जैन द्वारा की गई तथा अखंड दीप प्रज्वलन श्रीमती मीना महेंद्र जैन ने किया मंडल विधान की प्रभावना श्रीमती कुमुदिनी राजेंद्र जैन द्वारा की गई।
रात्रि 7:30 बजे सामूहिक आरती, पालना झूलने का कार्यक्रम तथा भगवान के जन्मोत्सव पर बधाई गीतों का आयोजन किया गया जिसका प्रायोजन श्रीमती मीना महेंद्र जैन द्वारा किया गया । कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अक्षय निधि (धार्मिक तंबोला) का भी आयोजन रखा गया।
कार्यक्रम का संचालन समाज मंत्री मनोज कुमार जैन व प्रदीप जैन ( बर्तन )द्वारा किया गया प्रायोजक समिति प्रियकारिणी महिला मंडल रही , कार्यकमों में समाज अध्यक्ष रक्षित जैन, सह मंत्री अंतिम कुमार जैन, उपाध्यक्ष राजेंद्र जी, समाज संरक्षक प्रकाशचंद बाबूजी पृथ्वीचंद जी, अजीत जैन , महावीर जैन राहुल जैन , राकेश जैन रीतेश जैन, निलय जैन ,दिलीप कुमार जैन एवं समस्त समाजजन की सक्रिय भूमिका रही।

Post a Comment