Top News

श्री विद्यासागर युवा संगठन द्वारा विशाल भोजन सेवा, 1100 से अधिक जरूरतमंदों ने पाया लाभSri Vidyasagar Youth Organization organized a massive food service, benefiting over 1100 needy people.

भगवान आदिनाथ के जन्म एवं तप कल्याणक पर युवाओं ने दी मानवता की सेवा की मिसाल

ब्यावर। प्रथम जैन तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर श्री विद्यासागर युवा संगठन द्वारा एक विशेष सेवा प्रकल्प के अंतर्गत विशाल भोजन सेवा का आयोजन किया गया। “आदि प्रभु की भक्ति हो, दीन-दुखियों की सेवा हो” के पावन संकल्प के साथ संगठन के सदस्यों ने जरूरतमंद एवं निर्धन लोगों को भोजन कराकर मानवता का संदेश दिया।


संगठन के संगठन मंत्री अमित गोधा ने बताया कि भगवान आदिनाथ ने मानव समाज को दान, त्याग और सेवा का मार्ग दिखाया था। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्हीं आदर्शों को आत्मसात करते हुए संगठन द्वारा इस पावन अवसर पर जरूरतमंद भाई-बहनों की सेवा करने का निर्णय लिया गया।

संगठन के अध्यक्ष कमल जैन व मंत्री कल्पेश जैन एवं संगठन मंत्री अमित गोधा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा कार्य आज सुबह महावीर कीर्ति स्तंभ, अजमेरी गेट के बाहर आयोजित किया गया, जहां 1100 से अधिक जरूरतमंद लोगों को प्रेमपूर्वक भोजन करवाया गया। कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों ने स्वयं सेवा करते हुए भोजन वितरण किया और सभी को सम्मानपूर्वक भोजन कराया।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर अतिथियों द्वारा भगवान आदिनाथ के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर श्री दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष अशोक काला तथा मंत्री विजय फागीवाला सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इनमें राजकुमार पहाड़िया, शशिकांत गदिया, प्रकाश गदिया, संजय रावका, दिनेश अजमेरा, चन्द्रप्रकाश गोधा, घनश्यामदास शास्त्री, संजय गंगवाल, अरुण कासलीवाल विरेंद्र गोधा, कमल जैन, कल्पेश जैन, अक्षत कटारिया, अंशुल रानीवाला, उज्ज्वल काला, अमित बाकलीवाल, चंचल जैन, अंकित रावंका, सुमित पहाड़िया, सुदेश पाटनी, अमित गोधा, मोहित जैन, श्रेणिक छाबड़ा, दीपक सोनी, हरीश जैन टीकम कासलीवाल, विकल कासलीवाल संदीप पाटनी विश्वास फागीवाला, यश पहाड़िया, सन्मति रावंका, आशीष गदिया, पुष्प काला, चंद्रेश रावंका, पीयूष कासलीवाल, वैभव गंगवाल, हितेश रावंका सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों ने श्री विद्यासागर युवा संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी हैं और युवाओं को समाज सेवा के लिए आगे आने की प्रेरणा देते हैं। समाजजनों सहित ब्यावर शहर के अनेक नागरिकों ने भी संगठन के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post